राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा के कुशल मार्गदर्शन में वैल्यु एडेड सर्टिफिकेट कार्यक्रम का शुभारंभ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा के कुशल मार्गदर्शन में वैल्यु एडेड सर्टिफिकेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.सी.मठपाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपने उदबोधन में इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता को आलोकित करते हुए डॉ. मठपाल जी ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा जिससे छात्र-छात्रायें रोजगारोन्मुख होकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा “सर्टिफिकेट इन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स”, “सर्टिफिकेट इन ऑपरेशन रिसर्च”, “सर्टिफिकेट कोर्स इन गाइडेंस एंड कॉउंसिल”, “सर्टिफ़िकेट कोर्स इन मशरूम एंड हर्बल टी प्रोडक्शन”,”सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेशन स्किल इन इंग्लिश”, सहित 13 विषय में सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ किया गया है। डॉ. बी. एस. बिष्ट ने सर्टिफिकेट कोर्स का थीम प्रेजेंटेशन किया एवं विद्यार्थियों को इसकी सार्थकता एवं उपयोगिता के विषय में बताया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जे.एन. पंत, डॉ. दीपा पंत,डॉ. एम. एस. कुटियाल, डॉ. डी. एस. खाती, डॉ. ममता जोशी,डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, डॉ. कंचन भण्डारी, डॉ. अरुण कुमार यादव,डॉ. प्रतिभा नेगी ने सर्टिफिकेट कोर्स के पाठ्यक्रम एवं रूपरेखा से विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपा पंत ने कार्यक्रम के अध्यक्ष समेत समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

