berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ने बौराण राम मन्दिर पट्टी में जरूरत मन्द लोगों को राशन वितरण किया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ)  उत्तराखंड सरकार समाज कल्याण अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ने  शनिवार को विधानसभा गंगोलीहाट के बौराण राम मन्दिर पट्टी में लोगों से मिले वहा की लोगों से ग्राम की समस्या सुनी और वहा के गरीब मजदूर जरूरत मंद लोगों को सोसियल डिसटेंस में लाइन में लगा कर जरूरत मन्दों को खाद्य सामाग्री वितरण किया । राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा शनिवार को राममंदिर, घागल, सुतना, धरमोली, ठठोली उखलधार, मेर, सियाड़ी ,ब्याती में गरीब ,असहाय, विधवा , विकलांग,जरूरत मंद, प्रवासी लोगो को मास्क व राशन किट वितरित किये । टम्टा की टीम में इन्द्र सिंह ,दलिप सिंह , शेर सिंह ,जगत सिंह , विरेन्द्र सिंह , पूर्व ग्राम प्रधान प्रयाग सिंह , जगत सिंह ,पूर्व ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद , एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिससे क्षेत्र की समस्त जनता ने राज्य दर्जा मंत्री मंत्री फकीर राम टम्टा का आभार व्यक्त किया।

Share This News