FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्लीव्यूरो

रिया के बयान पर भड़की सुशांत की बहन, कहा- तुम्हारी इतनी हिम्मत

सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया ने टीवी इंटरव्यू में अपनी सफाई दी। इस दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक बातें भी कहीं। एक जगह रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत सिंह की बहन श्रेया कीर्ति सिंह ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और गलत तरीके से छुआ। साथ ही रिया ने सुशांत को डिप्रेशन का शिकार भी बताया है। इस पर सुशांत की बहन ने प्रतिक्रिया दी है। श्रेया कीर्ति सिंह ने ट्वीट कर लिखा, तुम में इतनी हिम्मत है कि मीडिया में आकर मेरे भाई की मौत के बाद उसकी पवित्र छवि को खराब करो। तुम्हें क्या लगता है, भगवान नहीं देख रहे जो तुमने किया है। काश मेरा भाई उस लड़की से कभी नहीं मिलता। बिना उसकी मर्जी के ड्रग्स देना और फिर उसे यकीन दिलाना कि तुम बीमार हो और फिर उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाना. किस स्तर की ये हेराफेरी है।

Share This News