berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

शक्ति केंद्र चनकाना में भाजपा की बैठक आयोजित, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: शक्ति केंद्र चनकाना में दान सिंह कठायत के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन खितोली के बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

​बैठक के दौरान विमलेश पंत ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।

​प्रमुख उपस्थिति:

बैठक में चनकाना के बूथ अध्यक्ष दान सिंह कठायत, ग्वीर के बूथ अध्यक्ष राय बहादुर सिंह भौरियाल, बेरीनाग नगर के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, पुष्कर सिंह समेत शक्ति केंद्र के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News