सितारगंज नगर में 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज
सितारगंज। नगर व क्षेत्र में 74 वां स्वतंत्रता दिवस शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बडी सादगी के साथ मनाया गया।इस दौरान नगरपालिका परिसर,कोतवाली,तहसील एसडीएम कार्यालय ,कृषि उत्पादन मंडी समिति समेत तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर रोशनी डाली गयी।नगरपालिका परिसर में इस दौरान चेयरमैन हरीश दुबे और खण्ड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख कमलजीत कौर ने ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। हमारा देश दिन रात तरक्की कर रहा है स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत भारत को आजादी मिली जिसके बाद से आज 74 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और हम 75 वर्ष में वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं इन 74 वर्ष में देश की उन्नति समृद्धि और सुरक्षा के लिए हर भारतवासी ने काम किया है स्वाधीनता के उन अमर सपूतों ने जिनके बल पर इस देश को आजादी मिली उनके सपनों को पूरा करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक और सरकारों को संकल्प लेकर काम करना चाहिए


