अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, 3 की हालत गंभीर
न्यूज होम लाइव व्युरो मुकेश भारती
गरियाबंद जिले के जतमई माता मंदिर के पास ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में 17 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें कि ग्राम बोरसी से 17-18 लोग ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर जतमई माता के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद कल शाम जब वे वापस लौट रहे थे तभी मंदिर से कुछ ही दूरी पर अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे तीन लोगों को चोट आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

