LatestNewsछत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक ने शादी का झांसा देकर ममेरी बहन को बनाया हवस का शिकार,पीड़िता की शिकायत पर थाना में अपराध दर्ज

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा:- हवस के भूख में अंधे हो चुके पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा अपनी ममेरी बहन को पहले अपने प्रेम जाल में फसाया।फिर शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया।तब युवक द्वारा टालमटोल करता रहा।और बाद में एक अन्य स्वजातीय युवती से सगाई रस्म कर लिया।युवती द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई।जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ अनाचार का अपराध दर्ज कर लिया है।

मामला पाली थानांतर्गत ग्राम पोलमी के तिलैहा मोहल्ला का है।जहाँ आरोपी रमेश साहू पिता राधेलाल साहू अपने परिवार के साथ निवासरत है।रमेश वर्तमान में बिलासपुर पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।गत 2017 में आरोपी ने अपने गृहग्राम तिलैहा में रहने वाली ममेरी बहन कुमारी रानी साहू (काल्पनिक नाम) 24 वर्ष को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया।फिर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करते आ रहा था।युवती द्वारा जब परिवार वालों से बात कर शादी करने का दबाव बनाया।तब आरोपी आरक्षक रमेश पारिवारिक समस्या बताकर टालमटोल करते आ रहा था।और इसी बीच गत 9 अप्रैल को आरोपी ने एक अन्य स्वजातीय युवती के साथ सगाई रस्म सम्पन्न कर लिया।पीड़िता को जब इस धोखे की जानकारी हुई तब वह अपने परिजनों के साथ आज लिखित हस्ताक्षरमय शिकायत पत्र लेकर पाली थाना पहुँची।तथा पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के परिजनों को थाना तलब कर समझाईस दिया गया।लेकिन वे युवती को अपनाने राजी नही हुए अंततः पुलिस ने पीड़िता तथा उसके परिजनों का बयान कलमबद्ध कर आरोपी आरक्षक के खिलाफ अनाचार किये जाने का अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Share This News