FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन:-

न्यूज होम लाइव संवाददाता निशा पंत:-

नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में योग के साथ रहे, घर पर रहे विषय पर 200 से अधिक परिवार एवं हजार से अधिक युवाओं के द्वारा घर पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने बताया कि 21 जून 2015 से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है l

जिसके अंतर्गत ग्राम,विकास खंड, एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे योग, पेंटिंग, निबंध, नारालेखन आदि कार्यक्रमों में 8000 से अधिक युवा एवं महिला मंडल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया हैl वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए वृहद स्तर के कार्यक्रम का आयोजन न कर युवाओं को घर पर ही योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है l इस हेतु समस्त विकास खंडों के युवा मंडलों के साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन कर युवाओं को दिशा निर्देशित किया गया है l तथा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कहा गया है l

Share This News