अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों की बैठक।
स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कृषि उत्पादन मंडी के मीटिंग हॉल में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने की बैठक बैठक में किसानों ने भूमि अधिकरण को लेकर तथा जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की भरपाई को लेकर मुआवजे की की मांग। साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों की मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में जिला व्यापी आंदोलन करने पर भी किया गया विचार।
वी०ओ०- अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी सितारगंज के मीटिंग हाल में पहुंचकर किसानों की मांगों को लेकर बैठक की। किसानों का कहना था कि आज किसान परेशान है सरकार द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसपर सरकार द्वारा कोई किसानों को फसलो के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा। किसान मांग करते हैं कि किसानों को जंगली जानवरों से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए और साथ ही हिमाचल प्रदेश की भांति फसलों को नुकसान करते हुए जानवरों को मारने का प्रबंध सरकार द्वारा किया जाए। सरकार द्वारा दी गई किसानों को पट्टे की भूमि को कुछ राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा गलत तरीके से वर्ग-20 में दर्ज कर दिया गया है।जिसको सरकार जल्द से जल्द राजस्व विभाग से ठीक कराएं नहीं तो किसान जबरन कब्जा करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।वहीं किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा जो किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली 6000 की सालाना राशि जो जिन-जिन किसानों को नहीं मिली है उनको तुरंत दी जाए। वहीं सरकार द्वारा फसली ऋणों पर फसलों के नाम से बीमा की राशि ना काटी जाए। और किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्रों पर दूसरे प्रदेशों की भांति 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए अगर सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले जिला कार्यालयो पर उग्र आंदोलन करने को किसान मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

