FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंड

अगले तीन दिन भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून।उत्तराखंड में आसमान से आफत की बारिश अगले तीन दिन और जारी रहेगी। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले तीन दिन भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़,  चंपावत, बागेश्वर में अगले चौबीस घंटे में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 30 और 31 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। एक और दो सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

मौसम केन्द्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और इसे लेकर यलो अलर्ट रहेगा।
अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैंAd

 

Share This News