FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अज्ञात व्यक्ती की फेसबुक आईडी हैक कर थल के नवराज से 16 हजार ढगे।

 

एनएचएल नेटवर्क के लिए थल से पूजा कार्की की रिर्पोट

थल  कोरोना वायरस से देश मे हुए लॉकडाउन  के बाद लोग गरीब जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए आगे आये है वही कुछ लोग साइबर क्राइम को हथियार बनाकर गरीबो की मदद करने वालो को निशाना बना रहे है   लाकडाउन का फायदा उठा कर  इसी तरह का वाक्या थल मे रेडक्रॉस  सदस्य नवराज सिंह भैसोड़ा के साथ हुआ है। उन्हे  शाम के करीब 6 बजे फेसबुक  मैसेंजर से एक मैसेज आता है कि भाई एक मदद चाहिए मेरा एक सम्बंधित व्यक्ति हास्पिटल मे है मेरी मदद करो मुझे 16000 की आवश्यकता है। उन्होने  6000 रूपये  गुगल पे से बताये गये एकाउट मे भेजे  और अगले दिन अपने मित्र के मदद से 10000 हजार  और खाते मे डाल दिये गये, लेकिन पैसे डालने के बाद  कोई मैसेज नही आया । लेकिन फिर शाम को और मैसेज आता है मुझे 35000 रूपये डाल दो आपरेशन होना है। उन्होने बताया मैने फेस बुक आईडी वाले नम्बर को फोन किया  उन्होंने बताया कि आप पहले पीडित नही हो मेरी फेसबुक आई डी हैग हो चुकी है। मेरी आई डी से कई लोगों को मैसेज किया गया है ।रूपयों के लिए जिसके कारण मेरी तबीयत खराब हुई है। उसके बाद मैने अपने मित्रो को फोन के माध्यम से सुचना दी  तो पता  चला आई डी महाराष्ट्र की आ रही है, आज मैने थल थाने मे रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन प्रश्न यह उठता है कि फेसबुक से हैकर आई डी हैगिंग कर लोगों की मेहनत की कमाई को चुना लगा रहे है, नवराज सिंह भैसोड़ा ने कहा कि भारत सरकार को फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक को आई डी बनाते समय व्यक्ति की के वाई सी अनिवार्य करनी चाहिए या भारत के सुचना प्रसारण मंत्रालय को इसका अधिकार होना चाहिए, जिससे भारत मे मदद करने वाले लोग ठगे न जाये, नवराज सिंह भैसोड़ा ने कहा है कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से कहा की भविष्य मे कोई भी आप से फेसबुक के माध्यम से मदद मागता है तो आप कभी भी मदद न करे जब तक व्यक्ति सामने न आये, जो आज  जो हमारे साथ हुआ है ये घटना अन्य लोगों के साथ न हो, नवराज सिंह भैसोड़ा ने न्यूज होम लाइव के माध्यम से लोगों को जागरूक फैलाना चाहते है। जिससे लोग ठगी का शिकार न हो।उनके द्वारा एक वीडियो फेसबुक पर डाला गया जोकि इस बावत था कि यह हैकिंग किस तरह से की गई और पलक झपकते ही कैसे उनके 16000 रूपये ठग लिए गए, 370+ शेयर तथा 9000+ views के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं तथा धन्यवाद अदा कर रहे हैं कि उन्हें इस संदर्भ में नवराज द्वारा वीडियो के माध्यम से सचेत तथा जागरूक किया गया

Share This News