berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में निकली भव्य कलश यात्रा, नौ कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​तपेश्वर महादेव मंदिर से निकली कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल, पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं मातृशक्ति

​बेरीनाग (पिथौरागढ़)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को बेरीनाग स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा नगर भक्तिमय हो उठा।

​तपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नाग मंदिर पहुंची। इसके पश्चात यात्रा डिग्री कॉलेज मार्ग से गुजरते हुए पुनः तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

​अनुष्ठान के मुख्य आकर्षण के रूप में मंदिर परिसर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। व्यास सुनील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। यज्ञ में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

​इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमवन्ती पंत, सभासद नीरू कार्की, पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा, आशा, भावना दसौनी, जीवन पंत, डॉ. रश्मि पंत, गोविंद खाती, रत्नाकर पांडेय, संतोष पंत, योगेश सिंह कार्की, पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share This News