LatestNewsछत्तीसगढ़

अध्यक्ष पदों हेतु आरक्षण तय करने लॉटरी आज


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — प्रदेश के आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिये 10 नगर निगमों के महापौर और 143 नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिये आज लॉटरी सिस्टम के जरिये आरक्षण तय होगा। इसके लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक सौमिल रंजन चौबे को प्रभारी अधिकारी और सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अभियंता राजेंद्र कुमार दोहरे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में आज दोपहर 12:00 बजे से आरक्षण की कार्रवाई शुरू होगी। इसमें पहले 12:45 बजे तक महापौर, दोपहर एक बजे से दो बजे तक नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और दोपहर 02:15 बजे से नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिये लॉटरी निकाली जायेगी।

Share This News