LatestNewsदिल्ली

भारत और दक्षिण अफ्रीका का जबरदस्त मुकाबला आज


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


मोहाली — टी 20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धूल जाने के बाद मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा मैच आज पीसीए स्टैडियम मोहाली में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जायेगा।

पहला मैच बारिश में धुला

सीरीज का पहला टी-20 मैच धर्मशाला में था जो बारिश में धुल गया। भारी बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका और बिना किसी नतीजे के ही खत्म हो गया।

मोहाली में हो सकता है जबरदस्त घमासान

मोहाली में आज होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच एक जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 03 मैच की टी-20 सीरीज है जिसमें सीरीज का पहला मैच तो बिना किसी रिजल्ट के खत्म हो गया और अब सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में दोनों ही टीम किसी भी कीमत पर जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी ऐसे में एक कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

मोहाली में मौसम का मिजाज

आज मोहाली में मौसम साफ रहने वाला है यानि बारिश की आशंका नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक आसमान में बादल तो छाये रहेंगे जो खिलाड़ियों को परेशान कर सकता है।

मोहाली की पिच

मोहाली की पिच की बात करें तो यहां अक्सर बल्लेबाजों की मददगार रही है ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।

प्लेइंग इलेवन —

भारत का संभावित टीम — विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका का संभावित टीम — क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रीज हैड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डुसैन, जूनियर डाला, डेविड मिलर, एंडिले फेहुलक्वायो, एनरिक नॉर्ट्जे, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

Share This News