अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग में कालीधार के पास सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, एक की मौके पर ही मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग में कालीधार के पास सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक हल्द्वानी से धौलछीना जा रहा ट्रक संख्या यूके 04सीए 4669 अचानक कालीधार के पास ब्रेक फेल हो जाने पर सड़क पर ही पलट गया। मृतक की पहचान पंकज सुयाल पुत्र देवीदत्त निवासी धारी, ओखलकांडा, नैनीताल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक कंकरीट से लदा हुआ था तथा मृतक रास्ते में कहीं से उसमें बैठा था। हादसे के दौरान वाहन को दीवान सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी भनोली चला रहा था। चालक भी गंभीर रूप से घायल है , उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।
Share this:

