अवैध खनन पर विभाग सख्त
रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लालकुआं
राज्य सरकार को खनन राजस्व देने वाली कुमाऊ की सबसे बड़ी गोला नदी में भले ही सरकार ने खनन चुगान की अनुमति बढ़ा दी हो लेकिन अवैध खनन रोकना भी प्रशासन और खनन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है अक्सर खनन माफिया नदियों से अवैध खनन कर क्रेशर में बेचते हैं लेकिन अब इस पर भी खनन विभाग सख्त हो गया है जिला खनन अधिकारी रवि नेगी का कहना है कि अब प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर f.i.r. कर मुकदमा दर्ज करने जैसे फैसले लिए गए हैं इस खनन सत्र में ऐसे ही 20 मामलों में एफ आई आर दर्ज कर चार करोड़ रुपए का जुर्माना खनन माफियाओं पर लगाया गया जिस पर अब तक एक करोड़ रूपया खनन विभाग ने वसूली भी कर दिया है। अभी 31 मई तक जिले में खनन क्षेत्र चलना है लिहाजा नदियों से अवैध खनन रोकना अभी भी प्रशासन के लिए चुनौती है।
वही ….विधायक नवीन दुमका का कहना है कि हमारे लगातार किए जाने वाले प्रयासों से मुख्यमंत्री जी के आदेश पर गोला नदी में चुगान का घन मीटर फिलहाल 1200000 बढ़ा दिया गया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद उन्होंने नदी से जुड़े हुए लाखों व्यवसायियों की बात रखी और साथ ही साथ सरकार को इससे राजस्व भी मिलेगा।

