आईपीएल मैच में लाखों की सट्टा खिला रहे दो युवक गिरफ्तार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
बिलासपुर. आईपीएल मैच में लाखों की सट्टा खिला रहे दो लोगो को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि सिंधी कॉलोनी में एक युवक सुशील मतलानी आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा है।जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सुशील के घर दबिश दी।जहा सुशील मतलानी उर्फ मुंडू उर्फ अमर पिता गिरधारी लाल मतलानी 40 वर्ष सिंधी कालोनी, नवीन तिवारी उर्फ पुरु पिता सूरज तिवारी 22 वर्ष आदर्श चौक मंगला को 21000 नकद व 7 नग मोबाइल तथा सट्टा पट्टी के साथ रंगेहाथों पकड़ा गया।पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लम्बे समय से सट्टे के कारोबार में लिप्त थे।वही पुलिस को देखकर आरोपी भाग रहे थे।लेकिन पुलिस ने दोनों को धरदबोचा।

