कोनकोना के पास भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
बांगो: कोनकोना के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार स्कॉर्पिओ ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत:-
छत्तीसगढ़/कोरबा: जिले के भीतर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार होते इन हादसों में मासूमो के मौत का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है. बात करे नए मामले की तो बांगो थाना इलाके के कोनकोना गांव में फिर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ एक तेज रफ़्तार स्कार्पिओं ने बाइक (सीजी 12 एटी 1916) पर सवार लोगो को जोरदार टक्कर मार दी. इस ठोकर से बाइक पर सवार तीन लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया है जिसे पोंडी-उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है. यह पूरा हादसा दोपहर करीब 2.30 बजे की है. बताया जा रह है सभी मृतक कोनकोना के ही रहने वाले है हालांकि पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है.

