FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

आठ माह बाद भी गुमशुदा का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस पीड़ित पति पुलिस और डीएम दरबार के चक्कर हुआ परेशान….


जल्द महिला का पता नहीं लगने पर आंदोल करने की चेतावनी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर। आठ माह पूर्व लापता हुई विवाहिता का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित पति एसपी से लेकर डीएम के चक्कर काटकर थक चुका है। हर बार उसे आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। परेशान पति ने न्याय पाने के लिए अब प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है।
नदीगांव (सैम मंदिर वार्ड) निवासी चंदन सिंह टंगड़िया की पत्नी बसंती देवी उम्र 40 साल 14 अक्तूबर 2019 को मायके जाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन वह अपने मायके नहीं पहुंची। उसके पति व परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की। कहीं सुराग नहीं लगने पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शुरूआती पूछताछ के बाद महिला को जल्द खोज लेने की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच पीड़ित पति ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी अपनी व्यथा को रखा। वहां से भी उसे जल्द पत्नी को खोजने का आश्वासन मिला, लेकिन लाभ नहीं हुआ। थक हारकर उन्होंने चार मई को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई। एसपी ने भी उन्हें जल्द पत्नी की तलाश करने का आश्वासन दिया। पत्र में उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी एसपी को दिए थे। जिनपर उनकी पत्नी को भगाने का संदेह जाहिर किया। इसके बावजूद आज तक उनकी पत्नी का सुराग नहीं लग पाया है। जिससे परेशान होकर चंदन सिंह ने अब न्याय की खातिर आंदोलन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उन्हें बरगलाने का काम कर रहा है। उन्होंने जिन लोगों पर शक जताया था, उनसे अगर कड़ाई से पूछताछ की जाती तो अब तक महिला का पता लग गया होता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर डीएम और एसपी आॅफिर में धरना देने की चेतावनी दी है।

Share This News