FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

आप, सीयूमो ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन….

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी व सीयूमो ने संयुक्त रूप से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज दोनों सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने में नाकाम साबित रहीं हैं, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। कहा जनता के दर्द को न समझने वाली सरकारों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।आप व सीयूमो कार्यकर्ताओं ने आप के पिथौरागढ़ विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में नगर के सिमलगैर बाजार में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। खत्री ने कहा प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज दोनों प्रमुख पार्टियों ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। सीयूमो के प्रदेश सचिव राकेश वर्मा ने कहा मौजूदा सरकार जनता के दुख दर्द को न समझने वाली सरकारों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। खासकर पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली वहां के लोगों पर भारी पड़ रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। कहा सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं रह गया है। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरी तो बढ़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौकेे पर सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, सीयूमो जिलाध्यक्ष जनार्दन पंत, राहुल खत्री, धीरज जोशी, विनय भाटिया, नीरज कुमार, राजीव कुमार, लक्ष्मण विष्ट, शंकर राम, इमरान अली, नवीन, नरेंद्र ग्वाल, संजय परिहार आदि कई लोग सामिल रहे।

Share This News