FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीति

आज मुख्यमंत्री बघेल संभागवार बीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे चर्चा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 23 अगस्त को अपने जन्मदिन पर सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश के आम नागरिकों,जिला, शहर, नगर, ब्लॉक अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागवार चर्चा करेंगे। प्रत्येक संभाग के लिये पंद्रह मिनट का समय पंद्रह मिनट निर्धारित किया गया है। बस्तर संभाग में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:15 तक, सरगुजा संभाग में दोपहर 12:15 से दोपहर 12:30 तक, बिलासपुर संभाग में दोपहर 12:30 से दोपहर 12:45 तक, दुर्ग संभाग में दोपहर 12:45 से दोपहर 01:00 बजे तक और रायपुर संभाग में दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 01:15 तक होगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसी और आम नागरिक सभी संभागों के अंतर्गत आने वाले 28 जिलों के किसी भी जिला कलेक्ट्रेट व 146 ब्लॉक जनपद पंचायतों के वीडियो कांफ्रेंसिग रूम से मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं। इसके लिये सभी समुचित व्यवस्था की गयी है।

Share This News