आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूनाकोट ब्लाक के बीडीओ के उत्पीड़न और आत्महत्या के प्रयास की घोर निंदा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूनाकोट ब्लाक के बीडीओ के उत्पीड़न और आत्महत्या के प्रयास की घोर निंदा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया।

———
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः-
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूनाकोट ब्लाक के बीडीओ के उत्पीड़न और आत्महत्या के प्रयास की घोर निंदा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जॉच की मांग की गयी।
आप के वरिष्ठ नेता छवि दत्त वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समीप एकत्रित कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए मूनाकोट ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र वर्मा के उत्पीड़न व आत्महत्या की कोशिश करने का दोषी भाजपा-कांग्रेस को ठहराया। आप नेता वर्मा ने कहा कि कर्मचारी से जबरन गलत कामों को करवाने की कोशिश करवाई जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के कुछ लोग बीडीओ का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीसीआईडी जॉच होनी चाहिए और दोषियों के उपर मुकदमा दर्ज कर तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लाक में बार्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के कार्यो की जॉच होनी चाहिए। उन्होंनें कहा कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी मोर्चा खोल देगी। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को सीबीसीआईडी जॉच की मॉग को लेकर ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में गिरीश जोशी, राकेश वर्मा, एड सरोज देउपा, डॉ लोकेश जोशी, गिरीश, नवीन शर्मा, शंकर राम, सुरेश जोशी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, राहुल जंगपांगी, पुरूमल सिंह धर्मशक्तु, मनोज आर्या, राहुल जंगपांगी के हस्ताक्षर हैं।

