पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
चमोली कोतवाली जोशीमठ पर गुमशुदगी क्रमांक 29/2020 धारा 365 IPC कुमारी सोनम पुत्री चंदूलाल निवासी- मेरग थाना जोशीमठ उम्र -19 वर्ष के संबंध में पंजीकृत किया गया था।
उक्त गुमशुदा के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में कोतवाली जोशीमठ द्वारा त्वरित टीम गठित कर पूछताछ व सुरागरशी पतारशी करते हुए दि.30/12/2020 को सोनम उपरोक्त को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा पुलिस टीम की भूरी- भूरी प्रसंशा की गई है ।
पुलिस टीम में उ.नि. सुधा रावत म.का. आरती नैनवाल
कानि. महेंद्र खनेडा


