FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

आम आदमी पार्टी ने मांगा भ्रस्टाचारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा।

आम आदमी पार्टी ने मांगा भ्रस्टाचारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….

आम आदमी पार्टी पिथौरागढ़ के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री और आप कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर धरना, प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आप प्रभारी सुशील खत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफे की मांग की।
एडवोकेट आलोक चौधरी ने बताया कि जब त्रिवेंद्र रावत झारखंड के प्रभारी थे , तब उन्होंने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेकर एक व्यक्ति को झारखंड के गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था । त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने पर पत्रकार उमेश शर्मा ने सबूतों के आधार पर हाई कोर्ट से इस मामले की cbi जांच की मांग की थी । बौखलाई bjp की राज्य सरकार ने उल्टे पत्रकार उमेश शर्मा पर ही उल्टे सीधे मुकदमे लाद कर उन्हें जेल भेज दिया था । अब जाकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न सिर्फ मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए और पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज कर दिया । युवा नेता राकेश वर्मा ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है किसी भी मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह का आदेश अदालत ने नही दिया है । मुख्यमंत्री प्रथम द्रष्टया भ्रस्टाचार में लिप्त पाए गए है । मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देकर CBI जांच का सामना करना चाहिये । जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नही देते है आम आदमी पार्टी चैन से बैठने वाली नही है । इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी डीडीहाट चंद्रप्रकाश पुनेडा, सुरेश जोशी, भावना शर्मा, एडवोकेट सरोज दे उपा, डॉ लोकेश जोशी, शंकर राम, सुरेश जोशी , नवीन शर्मा, पंकज सिंह, गिरीश जोशी, कैलाश, विनय भाटिया, नीरज कुमार, दीपक लोहिया, धीरज, इमरान ,धर्मेश सहित कई लोग मौजूद है।

Share This News