आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/धरना पाचवे भी जारी ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट।आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन शाखा के उमा मेहरा(अध्यक्ष) के नेतृत्व अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/धरना आज पाचवे भी जारी है। आज धरने पर मीना देवी , शोभा देवी, सरिता पंत, ललिता देवी, रेखा देवी, मालती देवी, सुलोचना, गीता खाती, राधा देवी आदि तहसील परिसर गंगोलीहाट में बैठि है।। आज प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव व प्रधान संगठन गंगोलीहाट के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया गया ।

