धारा- 60 आबकारी अधिनियम में लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार:-
धारा- 60 आबकारी अधिनियम में लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार:-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग न्यायालय में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग, प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से फौजदारी संख्या 158/2020, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त रविन्द्र चंचल पुत्र पूरन सिंह निवासी- ग्राम मंगलता थाना व तहसील अल्मोड़ा हाल गुनियागाड़ गणाई गंगोली पिथौरागढ़ को उ0नि0 मोहन बोहरा, प्रभारी चौकी सेराघाट, थाना बेरीनाग द्वारा आज गणाई, सेराघाट से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस के टीम मे उ0नि0 मोहन बोहरा, कानि0 किशन आर्या, आदि कई लोग सामिल रहे।

