LatestNewsuttarakhandउत्तरकाशी

उत्तरकाशी में दर्दभरा सड़क हादसा ९नौ यात्रीयों की मौके पर मौत ५घायल

उत्तरकाशी

न्यूज होम लांंइव व्यूरो अरविन्द थपलियालः-

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग पर  शुक्रवार सांय को गंगोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजकोट गुजरात व महाराष्ट्र के यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रेवलर वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सुनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नदी की ओर गहरी खाई में जा गिरा।  वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा. आशिष चौहान घटना स्थल पर पंहुचे। मौके पर तैनात उप जिलाधिकारी देवेन्द्र नेगी, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा टीम, फायर, आईटीबीपी,बीआरओ एवं ग्रीफ के जवानों ने जिलाधिकारी के कुषल नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू कर घायलों को समय से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क हादसे में 9 मृतकों के शवों को भी रेस्क्यू कर एम्बुलेंस व 108 के जरिए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

जिलाधिकारी डा. चौहान घटना स्थल पर तब तक मौजूद रहें जब तक राहत एवं बचाव कार्य समाप्त न हुआ। उनके सकुषल नेत्त्व के बदौलत 5 घायल यात्रियों को आपदा राहत टीम के द्वारा सकुशल खाई से निकाला गया। जबकि 09 मृतकों के शवों को जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर, बीआरओ, ग्रीफ तथा आपदा प्रबंधन के जवानों की मदद से खाई से निकाला गया। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे जो गुजरात व महाराष्ट्र मूल के थे।

वहीं वाहन के दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह रावत एवं यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को राहत व बचाव का कार्य युद्वस्तर पर करने के निर्देष दिये। विधायक ने वाहन दुर्घटना में घायलों के समुचित ईलाज करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उपजिधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र नेगी, बीआरओ के मेजर सत्यजीत मोंहती, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, अधिषासी अभियंता लोनिवि राजेन्द्र खत्री, जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक जय पंवार, अपर संख्या अधिकारी सुरेष नौटियाल, सहायक अभियंता डीआरडीए बीडी रतूड़ी सहित एसडीआरएफ, पुलिस, बीआरओ, आईटीबीपी, ग्रीफ, फायर के जवानों सहित आपदा प्रबंधन की टीम उपस्थित थी।

मृतकों की सूची

1-हेमराज पुत्र बेहचर भाई रामपरिया उम्र 55 वर्श निवसी भोगनाग सोसाइटी राजकोट गुजरात

2-भगवान जी भाई पुत्र भवान भाई राठौर उम्र 58 वर्श निवासी रामेष्वर सोसाइटी राजकोट गुजरात

3-चन्दु भाइ्र्र टंक पुत्र तुलसी भाई टंक उम्र 58 वर्श निवासी रामेश्वर सोसाइटी राजकोट गुजरात

4-देव जी भाई पुत्र हिरजी भाई उम्र 62 वर्श निवसी गायत्री नगर स्ट्रीट नम्बर 11 राजकोट गुजरात

5-मगन भाई पुत्र सामजी भाई सेपरिया उम्र 62 वर्श निवासी विवेकानन्द सोसाइटी राजकोट गुजरात

6-वेचर भाई बेगड़ पुत्र रामजी भाई बेगड़ उम्र 67 वर्श निवासी तलेगांव दवाड़ी पूना महाराश्ट्र

7-भानुबेन  टंग पत्नी देवजी भाई टंग उम्र 55 वर्श निवसी गायत्री नगर स्ट्रीट नम्बर 11 राजकोट गुजरात

8-गोदावरी बेन राठौर पत्नी भगवान जी भाई राठौर उम्र 60 वर्श निवासी रामेष्वर सोसाइटी राजकोट गुजरात

9-दिनेष कुमार पुत्र जयपाल उम्र 48 वर्श ग्राम मुकरवा तहसील देवबंद जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेष वाहन चालक।

घायलों की सूची

1-दयाल जाधव पुत्र तुलसी भाई उम्र 54 वर्श निवासी राजकोट गुजरात

2-कंचन बेन पत्नी हेमराज उम्र 50 वर्श निवासी राजकोट गुजरात

3-लीला पत्नी चन्दुलालभाई उम्र 50 वर्श निवासी राजकोट गुजरात

4-पुश्पा बेन पत्नी दयाल जाधव उम्र 50 वर्श निवासी राजकोट गुजरात

5-मुक्ता बेन बेगड़ पत्नी बेचर बेगड़ उम्र 62 वर्श निवासी तलेगांव दवाही पुना महाराष्ट्र से यात्रा करने आये यात्रीयों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ यह बड़ा हादसा होगा जिसमें नौ यात्रीयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा,

 

 

Share This News