LatestNewsuttarakhandउत्तरकाशी

उत्तरकाशी में श्रीराम लीला का शुभारम जिलाधिकारी ने किया उधघाटन

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द थपलियाल,

भगवान गणेश की आरती के साथ 67वीं रामलीला शुरु, डीएम ने किया उदघाटन

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के रामलीला मैदान मे रामलीला की 67वीं पुनरावृत्ति का आज शुभारंभ भगवान गणेश की लीला के साथ शुरू हुआ। डीएम डॉ आशीष चौहान ने पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला के उद्घाटन के उपरांत रामलीला समिति की ओर से मुख्य अतिथि डीएम समेत विशिष्ट अतिथि पदमश्री जागर लोक संगीत गायिका बसंती बिष्ट,नेम चंद ,जयेंद्र पुरी, नागेंद्र थपलियाल, प्रभवती गौड़, शांति प्रसाद मानस प्रेमी,आनंद सिंह पंवार,उमेश बहुगुणा, शांति ठाकुर नरेंद्र पंवार,नागेंद्र थपलियाल, प्रेम सिंह पंवार,जीतवर सिंह को राम कवच पहनाकर औऱ स्मारिका भेँट कर स्वागत किया गया। रामलीला मंच से मुख्य उद्धघोसक जयेंद्र सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि के संज्ञान में रामलीला के विशेष सहयोगियों का भी परिचय कराते हुए उनके विशेष योगदान का जिक्र किया। जिसके उपरांत सभी आगंतुकों ने कैलाश लीला के मंचन की प्रस्तुति को देखा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान, महासचिव भूपेश कुड़ियाल, राजा राम,ब्रह्मानंद,अजय बडोला, अरविंद राणा,गजेंद्र मतुरा,विजय प्रकाश, तस्दीक खान,पुष्पा बहुगुणा, संतोषी ठाकुर,उषा चौहान,प्रताप पोखरियाल समेत समिति के तमाम सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम मे डीएम ने पदमश्री बसन्ती बिष्ट को गढ़गौरब सम्मान भी प्रदान किया।

Share This News