LatestNewsPolitics

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के प्रत्यासी घोषित ।

न्यूज होम लाइव डैस्क:-

देहरादून। भाजपा की चुनाव समिति ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।
गढ़वाल लोकसभा सीट से तीरथ सिंह रावत और नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष तीनों लोकसभा सीटों पर सांसदों को टिकट दिया गया है।

टिहरी गढ़वाल- माला राज्य लक्ष्मी

गढ़वाल- तीरथ सिंह रावत

अल्मोड़ा- अजय टमटा

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर– अजय भट्ट

हरिद्वार- रमेश पोखरियाल निशंक

पांचों प्रत्याशियों की संक्षिप्त जानकारी

माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद पार्टी-भारतीय जनता पार्टी

  • जन्म- 23 अगस्त 1950 
  • जन्म स्थान- काठमांडू नेपाल 
  • पिता- स्वर्गीय. अर्जुन एसजेबी राणा
  • मां- रानी बिंदु देवी राणा 
  • पति- मनुजेंद्र शाह 
  • शादी की तारीख- सात फरवरी 1973
  • शिक्षा- इंटरीमीडिएट
  • चुनावी सफर
  • साल 2012 में टिहरी सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। 
  • साल 2014 में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराकर जीत दर्ज की थी। 
  • 1 सितंबर, 2014 के बाद से सदस्य, महिला सशक्तिकरण समिति।
  • सदस्य, रक्षा संबंधी स्थायी समिति। 
  • सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय। 
  • सदस्य, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के शासी निकाय।
  • उत्तराखंड निर्माण के बाद संसद की पहली महिला सदस्य।

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद (हरिद्वार सीट)  पिता- स्व. परमानंद पोखरियाल

  • मां- स्व. विशंभरी देवी
  • जन्म- 15 जुलार्इ 1959
  • जन्म स्थान- पिनानी, पौड़ी गढ़वाल 
  • शादी- 7 मर्इ 1985
  • पत्नी- कुसुमकांता 
  • शिक्षा- एमए, पीएचडी(ऑनर्स), डी. लिट(ऑनर्स), हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर।
  • साल 1991 से साल 2012 तक पांच बार यूपी और उत्तराखंड की विधानसभा पहुंचे।
  •  साल 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित। जिसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने।
  •  साल 1997 में उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री बने
  • साल 1999 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में संस्कृति पूर्त व धर्मस्व मंत्री।
  • 2000 में उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री
  • वर्ष 2007 में उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री।
  • वर्ष 2009 में उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री।
  • वर्ष 2012 में डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से विधायक निर्वाचित। 
  • वर्ष 2014 में डोईवाला से इस्तीफा देकर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित।
  • निशंक एक कवि भी हैं।

अजय भट्ट  (नैनीताल सीट)

  • पिता का नाम – स्व. कमलापति भट्ट 
  • माता का नाम – स्व. तुलसी देवी भट्ट
  • जन्म तिथि – 01-05-1961 
  • पता – 784, गांधी चौक रानीखेत जिला अल्मोड़ा। 
  • शिक्षा – एलएलबी
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित 
  • पत्नी – पुष्पा भट्ट, व्यवसाय वकालत 
  • परिवार – तीन पुत्रियां व एक पुत्र। क्रमश : मेघा भट्ट बीटेक व एमबीए (विवाहित), स्नेहा भट्ट बीटेक व एमबीए, सुनीता भट्ट वकालत पूर्ण व पुत्र दिग्विजय भट्ट एलएलबी में अध्ययनरत। 
  • विदेश यात्राएं – कनाडा, आस्ट्रेलिया व इंग्लैंड 
  • पार्टी से जुड़ाव – विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव एवं 1980 से सक्रिय सदस्य व पूर्व में पूरा परिवार जनसंघ में समर्पित। 
  • जेल यात्राएं – डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में उत्तरांचल राज्य प्रगति के लिए अल्मोड़ा में गिरफ्तारी, अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए दो बार गिरफ्तारी 18-10-1990 व 26-10-1990 में, 08-12-1990 को मुलायम सिंह के अयोध्या कांड के बाद प्रथम बार सार्वजनिक तौर पर रानीखेत आगमन पर प्रबल विरोध में गिरफ्तारी एवं मुकदमा कायम।
  • राजनीतिक जीवन 
  • 31 दिसंबर 2015 से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  • 19-05-2012 से 15 मार्च 2017 तक नेता प्रतिपक्ष
  • 2001 में अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व
  • 1996 से 2000 तक विधायक रानीखेत, 2002 से 2007 तक पुन: विधायक रानीखेत
  • मंत्री विधान मंडल दल 2002 से 2007 तक
  • दो बार प्रदेश महामंत्री रहे 
  • 28-10-2009 से 25-12-2011 तक उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के अध्यक्ष

अजय टम्टा (अल्मोड़ा सीट)पिता का नाम – स्व. मनोहर टम्टा

  • पत्नी का नाम- सोनल टम्टा 
  • पत्नी का व्यवसाय – प्रवक्ता 
  • उम्र : 47 वर्ष 
  • शैक्षिक योग्यता – इंटर 

तीरथ सिंह रावत (पौड़ी सीट)

जनपद पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम सिरौं निवासी तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद खंडूडी के सबसे करीबी लोगों में शामिल तीरथ सिंह को 2012 के विधानसभा में चुनाव में चौबट्टाखाल सीट से मैदान में उतारा गया, जहां उन्होंने जीत हासिल की। फरवरी 2013 में उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और 2015 में उन्हें प्रदेश की राजनीति से हटाकर राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दे दिया गया।

Share This News