उत्तराखंड में इस दिन तक पहुंचेगा मानसून,

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में एक हफ्ते की देरी से पहुंच सकता है मानसून, जानें IMD अपडेट उत्तराखंड में इस बार गर्मियों में झमाझम बारिश हुई। मई में तो 52 फीसदी बारिश ज्यादा दर्ज की गई, लेकिन अब उत्तराखंड में मानसून आने में देरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड में एक सप्ताह की देरी से मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम निदेशक ने बताया कि सामान्यतः मानसून कुमाऊं क्षेत्र में 20 जून को एंट्री करता है और 25 जून तक पूरे उत्तराखंड को कवर करता है। इस बार मानसून में देरी हो रही है।केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार छह जून तक भी दस्तक नहीं दी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचेगा। यदि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ता है तो कहा जा सकता है कि उत्तराखंड में भी यह एक सप्ताह की देरी से जून अंत तक ही पहुंचे। मानसून को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

