FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कोविड संक्रमण से अकाल मौत के शिकार हुए पत्रकारो को सहायता देने की माग की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़, 8 मई। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कोविड संक्रमण से अकाल मौत के शिकार हुए पत्रकारो के परिजनो को तत्काल राहत के रूप में दस लाख रुपये की मदद तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। कहा कि उपनल की भर्ती को नौकरी नहीं कह सकते।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने आज ईमेल द्वारा सीएम को भेजे पत्र में इस तरह पत्रकारो के दुःखो को व्यक्त किया। लिखने की शुरुवात में कहा कि हमें दुःख व अफसोस है कि कोविड की पहली व अब दूसरी लहर में राज्य में हमने बहुत पत्रकार साथियो को खो दिया है।
तब से लेकर अब तक हम पत्रकारो को कोविड फ्रंटलाइन वर्कर मानकर वैक्सीन लगाने की मांग कर रहे है। सीएम तीरथ पर तंज कसा कि आपने भी सीएम बनने के बाद इस बात को कहा था। आज की तिथि तक राज्य सरकार ने पत्रकारो के लिए वैक्सीन लगाने का कोई सुस्पष्ट आदेश जारी नहीं किया।
अपनी जान को खतरे में डालकर पत्रकार जनता व सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रहे है। लोकतंत्र में इस चौथै स्तंभ की महामारी के दौर में उपेक्षा ठीक नहीं है।
मर्तोलिया ने कहा कि दो लहरो में जिन पत्रकारो की कोविड संक्रमण से मौत हुई है, उनके परिजनो को फौरी तौर पर राहत के लिए दस लाख रुपये 24 घंटे के भीतर मिलना चाहिए। इसके लिए संवधित जिले के जिलाधिकारी तथा जिला सूचनाधिकारी को इसके लिए अधिकृत किया जाय।
मर्तोलिया ने कहा कि जिन पत्रकारो के परिवार में कोई भी सदस्य (पत्नी व बच्चे) सरकारी नौकरी में नहीं है,तो उन्हे सीएम के विशेषाधिकार से सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। कहा कि उपनल या किसी आउटसोर्सिंग एजेन्सी से भर्ती करने के एक मंत्री के आश्वासन को नाकाफी बताया।
मर्तोलिया ने कहा कि सीएम दे सकते है, इसके प्रमाण लाने की जिम्मेदारी हमारी है।
मर्तोलिया ने सीएम तीरथ से कहा कि यह समय पत्रकारो के लिए कष्ट का काल खंड है, इसलिए सरकार को उदारता से मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Share This News