उत्तराखण्ड में कोविड-19 से 34 लोगो की मौत, इसके साथ ही कोरोना के 4802 नए मामले आए।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से अपना पैर फैला रहा है। जिसके कारण हालात निरन्तर बिगड़ते जा रहे है। उत्तराखण्ड में कोरोना से मौत का अकड़ा अब लगातार बढ़ने लगा है। मंगलवार को जारी राज्य हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अभी तक का सबसे ज्यादा संक्रमित पाये गए है। राज्य में कोविड-19 से 34 मौतें हुई है। इसके साथ ही 4802 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 24893 हो गई है। जबकि कुल मौत का आंकड़ा 1953 हो गया है अभी 36992 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 99 , बागेश्वर में 08 , चमोली में 61 , चंपावत में 10 , देहरादून में 1876 , हरिद्वार में 786 , नैनीताल में 818 , पौड़ी गढ़वाल में 217 ,पिथौरागढ़ में 18 ,रुद्रप्रयाग में 52 , टिहरी गढ़वाल में 185 , उधम सिंह नगर में 602 और उत्तरकाशी में 75 नए मामले सामने आए है।

