उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों की छुट्टी 30 नवबंर तक रद्द
मुकेश तिवारी / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
लखनऊ — आज सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि अयोध्या विवाद की सुनवाई पूरी होते ही अगले महीने इस पर फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच अयोध्या में कई कंपनियों के सुरक्षा बलों की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टी 30 नवबंर तक रद्द कर दी गयी है।

