FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

एक महिने से बंद सडक को पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने स्वसंसाधनो से खुलवाया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

पिथौरागढ भूस्खलन के कारण बंद सडक को पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने स्वसंसाधनो से खुलवाया बता दें कि अस्कोट से चमलेख जो रोड एक महीने से बंद पड़ी थी आज विधानसभा डीडीहाट के प्रमुख समाजसेवी किशन भण्डारी को क्षेत्रीय जनता द्वारा दूरभाष से सूचना दी गयी।  जिसका संज्ञान लेते हुऐ भंडारी अपनी जे सी बी मशीन सहित स्वत् अपने संसाधनो से मौके पर पहुँचे और पूरी बंद रोड को खुलवाई बंद सडक होने से स्कूलों के खुलने से जो परेशानी बच्चों को एव अन्य ग्रामीणों जो हो रही थी उससे निजात मिल गया।

भंडारी के इस प्रयास का समस्त ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त किया सामाजिक कार्यकर्ता लवी कफलिया ने बताया कि समाज सेवी किशन भंडारी विधानसभा डीडीहाट की हर छोटी बडी समस्या पर हर समय तत्पर रहते है।

Share This News