एम ई आर आई कॉलेज में 7 वां अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का दूसरा दिन
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संगोष्ठी का आयोजन
आंकड़ों का नया उत्प्रेरक डिजिटल संस्कृति के नव निर्माण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
नई दिल्ली
एम ई आर आई कॉलेज और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त आयोजन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आंकड़ों का नया उत्प्रेरक. डिजिटल संस्कृति का नव.निर्माण विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी के दूसरे दिन पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं टीवी चैनल नेटवर्क 18 के चर्चित शो भैया जी कहिन के एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने कहा कि मीडिया में हर तरह के व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डेटा मैनेजमेंट के बिना जर्नलिज्म नहीं कि जा सकती है। संगोष्ठी के दूर वक्ता एवं डेटा जरनो के संस्थापक श्यामानुजम दास ने कहा कि डेटा लर्निंग आज सबकी आवश्यकता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोण् नामित हंस ने बताया कि मीडिया में काम करने के लिए डेटा को वेरिफाई करना आज आवश्यक हो गया है।
सत्र की अध्यक्षता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोण् दिलीप कुमार ने की। संगोष्ठी के दूसरे दिन दूसरे तकनीकी सत्र में बैंक मैनेजमेंट के विशेषज्ञ जीएल मेघचन्दा इंडिया बुल्स के सीनियर मैनेजर धीरज बत्रा हैवेल्स के ग्रुप हेड रामानंद झा और थर्ड पार्टी इन्सुरेंस के जेनरल मैनेजर धीरज सिंह लाठर ने शोधार्थियों को सम्बोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉण् दीपशिखा ने की। दूसरे सत्र के तीसरे सत्र में रेज़ोइन के को.फाउंडर रश्मि गुप्ता तकनीकी विशेषज्ञ धीरज कौशिक और राजीव भाटिया ने व्याख्यान दिया । इस सत्र की अध्यक्षता प्रोण् संगीता गुप्ता ने की।

