berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

एसबीआई ने नुकड नाटक दिखा कर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग वित्तीय साक्षरता अभियान वित्तशाल प्रोग्राम भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक योजनाओं के बारे में  शनिवार को एसबीआई के सामने कुवर मेहराज चौराह पर श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस विभाग दिल्ली के छात्र छात्रों ने नुकड नाटक दिखा कर जनता को सकारी योजनाओं के बारे में बताया जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना,  मुद्रा योजना, चार योजना के बारे में बताया गया! वही लोक कला केन्द्र अल्मोडा से आई टीम ने भी नुकड नाटक दिखा कर प्रदर्शन किया! वही एसबीआई बके उप महा प्रबंधक अनिल कुमार, नरेश कुमार, रमेश चन्द्र, एसबीआई प्रबंधक बेरीनाग अर्जन सिहं कुटियाल आदि कई लोग मौजूद थे।
एसबीआई प्रबंधक एएस कुटियाल ने बताया सीएसी  केन्द्रीयों द्वारा जो सीएसपी केन्द्र खुले हैं वहा से भी सभी बैंकिंग सुविधाएं ले सकते है।
Share This News