LatestNewsछत्तीसगढ़

ऐसा चुनाव प्रचार देख गिरगिट भी शरमा जाय

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्टः-

जाँजगीर चाँपा — छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आजकल छग की गलियों एवं चौराहों में अजीबो गरीब स्थिति परिस्थिति देखने को मिल रही है । एक ओर जहां विभिन्न पार्टियों के बड़े-बड़े नेता अपनी पार्टी बदलने में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर छोटे-मोटे कार्यकर्ता भी अपने बड़े नेता की अनुकरण करने से बाज नही आ रहे हैं । कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के नेता वीरेंद्र ठाकुर ने तो बेशर्मी की हद ही लाँघ दी , इन्होंने चौबीस घंटे में तीन बार पार्टी बदला है । ऐसे खतरनाक नेताओं के क्षण क्षण में ह्रदय परिवर्तन होने से दोनों ही दलों के नेताओं में सन्नाटा छाया हुआ है । कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टी के प्रचारकों द्वारा कुछ ऐसा ही अकल्पनीय लेकिन सत्य घटना लगातार सामने आ रही है जिस पर प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को लिखना जरूरी हो गया है । आज भी कहीं पर भारतीय जनता पार्टी के टी शर्ट पहने युवा जहाँ कांग्रेस पार्टी का पोस्टर लगाते दिखाई पड़ रहे हैं वहीं पंजाब छाप चुनाव चिन्ह के साथ कमल छाप में वोट देने की अपील की जा रही है । इससे पढ़ने वालों को यह समझ नहीं आ रहा है ऐसे कार्यकर्ताओं , प्रचारकों को हम कमल छाप कांग्रेसी कहें यह हाथ छाप बीजेपी कहें । दोनों ही पार्टी के आला नेता इस बात को जानकर भी अनभिज्ञ बने बैठे हैं इन प्रचारकों को तो खुलेआम इस तरह के प्रचार करने में शर्म नहीं आ रही है लेकिन इनकी बेशर्मी से आहत होकर क्षण क्षण में रंग बदलने वाला गिरगिट भी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है । ये कार्यकर्ता चुनावी समीकरण बिगाड़ने के लिये ऐसा कर रहे हैं या बागी कार्यकर्त्ता हैं ये तो भगवान ही जानें ।

Share This News