टी.पी .नगर कोरबा में कांग्रेस उम्मीदवार का भव्य स्वागत:-
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
कोरबा :- कोरबा विधानसभा का टी.पी. नगर क्षेत्र में व्यापारी कामगार और बड़ी संख्या में मतदाता निवास करते है। सोमवार को चुनाव प्रचार पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी और नगर विधायक जयसिंह अग्रवाल यहां पहुंचे। मोटर गैरेज मिस्त्री संघ उनके आगमन के पूर्व ही कांग्रेस को समर्थन देने एकजुट हो चुका था। आत्मिय स्वागत के बाद संघ के प्रमुख ने कहा शहर की व्यवस्था को बनाये रखने आपके नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिए संघ अपना समर्थन कांग्रेस को दे रहा है। कांग्रेस विधायक ने मोटर गैरेज मिस्त्री संघ से कहा कि यहा तीन मे ंएक पार्किंग क्षेत्र को महापौर रेणु अग्रवाल ने संघ को देने का निर्णय लिया है ऐसा प्रस्ताव नगर निगम की सामान्य सभा मे पारित किया गया है। उन्होने कहा मुझे सभी का आशीर्वाद चाहिए ताकि तीसरी बार भी विधायक बन कर मैं कोरबा का सेवा कर सकूॅ। इसके बाद घर घर मतदाताओं से जयसिंह अग्रवाल ने संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने अपील की। टी पी नगर सड़क किनारे ठेला खोमचा लगा कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे व्यवसायियों ने अपनी परेशानियां बतायी। यातायात व्यवस्था को बाधित किये बिना सभी लोग जीविकोपार्जन करे इस आशय का निवेदन कांग्रेस प्रत्याशी ने किया। साथ ही उन्होने बताया कि नया टी पी नगर बसाने की योजना है किन्तु भाजपा शासन ने अबतक भूमि उपलब्ध नही करायी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना पर काम शुरू किया जायेगा। विधायक पद पर पुनः उन्हे जीताने सभी से आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान रामप्रसाद पासवान, मिथलेश यादव, उमेश यादव, दाउद भाई, रवि, तरूण, शमशेर, दरोगा, शिव निषाद, सतीश ठाकूर, कांति दादा, जहागीर मिस्त्री आदि ने अपना समर्थन व्यक्त किया।

