FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

कांग्रेस नेता प्रदीप ने देवल के ग्रामीणों को दिये मास्क व सेनेटाइजर।

अस्कोट :

न्यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल

ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सारे उपाय नाकाफी साबित होते जा रहे हैं।ग्रामीण इलाकों मे लाँकडाउन के भी बुरे प्रभाव सामने आ रहे हैं।जहां एक ओर खाने पीने के सामान की किल्लत व शब्जियों के बड़ते दामों ने लोगो का जीवन कठिन कर दिया है वही अब बच्चों की पढ़ाई सीमग्री भी दुकानो मे नही मिल पा रही है।

देवल गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास भण्डारी ने बताया कि क्षेत्र मे वायरल फीबर भी चल रहा है जिससे सर्दी जुकाम बुखार खांसी से लोग पीड़ित हो रहे हैं लेकिन कोरोना पांजेटिव निकलने के भय से लोग टैंस्टिंग से दूरी बना रहे हैं लोगो का अस्पतालो के प्रति नकारात्मक नजरिया बड़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है।

भण्डारी ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने गांव मे वितरण हेतु मास्क और सेनेटइजर उपलब्ध कराया है जो कि घर घर जा कर लोगो को बांटे जा रहे और उन्हें जागरुक भी किया जा रहा कि कोरोना के लक्षण होते ही परिवार से दूरी बनाये और स्वास्थ कर्मीयों से संम्पर्क करें।उन्होने प्रशासन से गांव मे स्वास्थ शिविर लगाने की मांग भी की है जिससे कि आम मरीज और कोरोना संक्रमितो की पहचान हो सके।

Share This News