कार्य योजना की केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा नें डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समीक्षा बैठक ली।

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाडे
रूद्रपुर – सभी कार्मिक खानापूर्ति के स्थान पर कढ़ी मेहनत, पूरी निष्ठा व ईमान्दारी से काम करते हुए कार्यों को धरातल पर लाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश नीति आयोग द्वारा एस्पीरेशनल जिले के रूप में चयनित उधम सिंह नगर की कार्य योजना की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा नें डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
श्री टम्टा ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है तथा विकास का कोई अन्तिम पैमाना न होने के कारण निरन्तर विकास करते हुए जनता को लाभान्वित करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में जनपद के पिछड़े होने के कारणों का गहनता से अध्ययन करते हुए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें ताकि जनपद को एस्पीरेशनल जिले की श्रेणी में टाॅप स्थिति में जा सके। श्री टम्टा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए ड्राॅप आउट बच्चों का चिन्हीकरण करते हुए इसी सत्र से स्कूलों में एडमिशन एवं शिक्षा ग्रहण कराने तथा ड्राॅप आउट बच्चों व उनके अभिभावकों की मानसिकता को सकारात्मक सौच व जज्बा पैदा करने हेतु काउंसिलिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु अध्यापकों को प्रेरित करने तथा कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त क्लास/समय देने के निर्देश दिये। श्री टम्टा ने नीति आयोग द्वारा विकास मापन हेतु निर्धारित चिकित्सा एवं न्यूट्रीशन, शिक्षा, कृषि एवं जल स्त्रोत, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा बुनियादी स्ट्रक्चर के सभी बिन्दुओं व उप बिन्दुओं पर गहनता से कार्य करने के निर्देश दिये। श्री टम्टा ने जनपद को सभी मानकों के अनुरूप राज्य तथा देश में टाॅप स्थिति लाने हेतु शिक्षा तथा चिकित्सा विभाग के कार्मिकों सहित अन्य विभागों के कार्मिकों को जनहित में पूरी तत्परता व कढ़ी मेहनत से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास हेतु एनजीओ व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ली जाये। उन्होंने चिकित्सा एवं न्यूट्रीशन, कृषि एवं जल स्त्रोत, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा बुनियादी स्ट्रक्चर के सभी बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने बताया कि भारत के 115 एस्पीरेशनल जिलों में जनपद के चयन का मुख्य आधार शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में जनपद का पिछड़ा होना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऊधम सिंह नगर एस्पीरेशनल जिलों में कृषि तथा जल स्त्रोत के क्षेत्र सहित कौशल विकास में दूसरे स्थान पर, बुनियादी ढाॅचे तथा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में 5वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि रेंकिंग के अनुसार वर्तमान में जिला 6वे स्थान पर तथा प्रथम स्थान पर लाने हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कूड़ा बीनने वाले बच्चों व खनन क्षेत्र एवं ईंट भट्टों आदि में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों हेतु मिशन आगाज व मिशन मुस्कान जैसी योजनाएं पुनः शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी अंग्रेजी का ज्ञान हो, इसके लिए विद्यालयों को प्राईवेट विद्यालयों से लिंक कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत टीकाकरण करने हेतु समय-समय पर एएनएम व आशा वर्करों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ.अभय सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

