कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो की हालत नाजुक
न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारती।
बालोद:- दुर्ग मुख्य मार्ग पर टेकापार के पास एक जबर्दस्त दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया। बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग पर एक कार सीजी 24 ई 9040 ने बाइक सीजी 24 एफ 4341 को जबर्दस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया जिसमें मौके पर ही संबलपुर निवासी राजबति साहू की मौत हुई हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 20 फीट उछलकर गिरी और तीनों बाइक सवार अस्त-व्यस्त हो गए और इस दौरान कार भी काफी तेज थी कार दुर्ग की ओर जा रही थी। कार बालोद के एक डॉक्टर खोटेश्वर की बताई जा रही है वहीं बाइक माहुड से आ रही थी। घायलों के परिजनों ने बताया कि तीनों लोग माहुद से लिमउडीह जा रहे थे उक्त घटना में संबलपुर निवासी राजबति साहू की मौत हुई और लीमउडीह निवासी गेंद साहू जीवन साहू जो कि बाप बेटे हैं उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेयर रिफर किया गया है।

