GeneralNewsछत्तीसगढ़

मंत्री रमशीला साहू ने कहा-टिकट कटने से दुख हुआ, पार्टी से उम्मीद है गुंडरदेही से देगी टिकट

न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने विधानसभा टिकट कटने पर बयान जारी किया कि उन्हें इससे तत्कालीक तकलीफ तो हुई है। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई पार्टी उन्हें गुंडरदेही से विधानसभा प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यवेक्षक चयन के दौरान दुर्ग ग्रामीण से जागेश्वर साहू का नाम नहीं था। बता दें कि प्रदेश में एकामात्र मंत्री रमशीला साहू का टिकट काटा गया है। इससे रमशीला साहू के समर्थकों में नाराजगी है। हालांकि रमशीला साहू ने नाराजगी तो जाहिर नहीं की है लेकिन संभावनाएं जताई जा रही है कि देर-सबेर उनकी नाराजगी सामने आ सकती है। इस बात की अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही है कि क्योंकि रमशिला साहू ने कहा है कि जब प्रत्याशी चयन को लेकर पर्यवेक्षक आए थे तब दुर्ग ग्रामीण से जागेश्वर साहू का नाम हीं नहीं था। उनका नाम अचानक सामने आया।

Share This News