कुमाऊ युवा प्रेस क्लब द्वारा मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाडे:–
30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया ग्रुप कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ गंगवार एवं संचालन महामंत्री हरविंदर सिंह द्वारा किया गया!
कार्यक्रम में 1826 ई. को प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन आरंभ होने और इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रुप में मनाए जाने पर वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए ! इस अवसर पर अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा कि उदंत मार्तंड नाम उस समय की सामाजिक परिस्थितियों का संकेतक था जिसका अर्थ है समाचार सूर्य ! भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत पंडित युगल किशोर शुक्ला ने कोलकाता से प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन आरंभ किया।
प्रेस क्लब के संरक्षक कमल श्री वास्तव में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की हिंदी पत्रकारिता ने एक लंबा सफर तय किया है, उदंत मातंड आरंभ के समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हिंदी पत्रकारिता इतना लंबा सफर तय करेगी।
महामंत्री हरविंदर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जनता और नीति निर्माताओं के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता है, इस संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका एवं पत्रकार निभाता है और जनता के हितार्थ सूचना के लिए प्रकाशित किया जाता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुवाज सिंह ने पत्रकारिता की कानूनी स्थिति के संबंध में बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने प्रेस संगठनों और पत्रकारों के लिए अनेक नीतियों को निर्धारित किया है। पत्रकारों को कुछ विशेषाधिकार हैं जो कि आम जनता को प्राप्त नहीं हैं, वह वरिष्ठ अधिकारियों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और अन्य व्यक्तियों के साक्षत्कार कर सकते हैं। इसके अलावा वे पत्रकार जो कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं उन पत्रकारों को सरकार द्वारा विशेष संरक्षण दिया जाता है।
. वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ एवं स्वतंत्र पत्रकार व लेखक अयोध्या प्रसाद भारती, क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जी को फूल माला डालकर सम्मानित किया गया।
*पत्रकार दिवस पर क्लब मे दी गयी सदस्यता*
कुमायूॅ युवा प्रेस मे सदस्यता के लिए आए आवेदनों को कार्यक्रम के दौरान सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए
टीवी चैनल के जिला प्रभारी श्री मोहम्मद शाहिद खान, शाह टाइम्स समाचार पत्र के संवाददाता श्री उमेश भानु प्रताप सिंह, न्यूज़ सबकी पसंद समाचार पत्र के संवाददाता श्री मनीष, जे.के. 24×7 न्यूज़ के रिपोर्टर श्री तापस कुमार विश्वास, खबरें अभी तक के रिपोर्टर श्री विजय अरोड़ा को दी गई।
इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद भारती, अरविंद प्रकाश दुबे, शुभोधूति मंडल, विश्वजीत विश्वास ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सौरभ गंगवार, गुरबाज सिंह, हरविंदर सिंह, जगदीश चंद्र,अरविंद प्रकाश दुबे, संदीप पांडे ,जगदीश सागर, विश्वजीत विश्वास, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, अर्जुन कुमार, गोपाल भारती, विजय बत्रा, अरविंद प्रकाश दुबे,सुशील बठला, विकास कुमार, शुभोधूती मंडल, विक्रांत सक्सेना, गोपाल गौतम, प्रदीप मंडल, राकेश अरोरा, बलवीर चौहान, मनीष आदि पत्रकार उपस्थित थे

