था की पुलिस ने 36 को गिरफ्तार कर भेजा जेल
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वाछित वारन्टियों व अपराधियों की धरपकड़ अभियान में 36 लोग गिरफ्तार किये गये है जिन्हे जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि एसपी संतोष कुमार मिश्र द्वारा अपराध पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य व शासन के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आदेश के पालन में थानों की पुलिस निरन्तर छापेमारी कर रही है जिसके क्रम में अकबरपुर पुलिस ने 2, सम्मनपुर 1, बेवाना 1, बसखारी 2, टाण्डा 4, इब्राहिमपुर 2, हंसवर 2, जलालपुर 3, जैतपुर 6, मालीपुर 4, जहांगीरगंज 1, राजेसुल्तानपुर 1, भीटी 1, अहिरौली 3, महरूआ 1, आलापुर 2 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कुल 36 अभियुक्तों में कुछ वारन्टी और कुछ ऐसे है जिनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज है किन्तु फरार चल रहे थे। इन सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

