GeneralNewsuttarakhandबागेश्वर

कुल्हाड़ी से काटकर की चाचा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार।

न्यूज लाईव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर में बालीघाट के पास स्थित गांव पंद्रहपाली निवासी गणेश जोशी (55 वर्ष) की भतीजे गिरीश जोशी(32 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गर्इ। नौबत हाथापार्इ तक की आ गर्इ। बीच-बचाव करने आए परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। तभी गुस्साया गिरीश घर के बाहर से कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और चाचा की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे गणेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share This News