berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन क्षेत्र मे शोक की लहर।

न्यूज होम लाइव डैस्क

पिथौरागढ। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है। पिथौरागढ़ में 11 नवंबर सन 1960 को जन्मे प्रकाश पंत के अपने पीछे पत्नी तथा 1 पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गये हैं। सर्वप्रथम भाजपा के टिकट पर 1998 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए प्रकाश पंत 2002 के आम चुनाव में प्रथम बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और विधानसभा अध्यक्ष रहे।
वर्ष 2007 के आम चुनाव में वह पुनः सदस्य निर्वाचित हुए और पर्यटन तथा पेयजल मंत्री रहे। वर्तमान में भी पेयजल श्रम नियोजन तथा संसदीय कार्य मंत्री थे। वित्त मंत्री पंत के निधन पर बिधायक मीना गंगोला,पूर्व बिधायक नारायण राम आर्य,गोकुल गंगोला ,गोविंद पांडेय,राजेन्द्र उपाध्याय, कुंदन मेहता,मोहन जोशी,रबिन्द्र बनकोटी,जगजीवन प्रसाद,हेमन्त उपाध्याय, जितेंद्र बोरा,अशोक बोरा,भुवन बोरा,जितेंद्र प्रसाद,संजय डसीला,हरीश मेहता,गोविंद पंत,रमेश निओलिया,गिरीश उपद्याय, चंदन बाणी,दिवाकर पंत,रमेश बोहरा,कुंदन डसीला,गणेश राणा,देवेंद्र मेहता आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Share This News