berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

गणाई गंगोली के बनकोट के विष्णु मंदिर में भागवत कथा शुरू।

न्यूज होम लाइव गणाई व्यूरोः-

—————————————————————–
बेरीनाग।  गणाई गंगोली के बनकोट स्थित  विष्णु मंदिर  में भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ ही  शुभारंम्भ हुआ ।मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।  बाजे गाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवती व महिलाओं ने हिस्सा लिया।सुबह के समय कलश के साथ महिला पुरुषों ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली  कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। महिलाए कलश लेकर  हरू सेम मंदिर  बनकोट  से विष्णु मंदिर बनकोट तक पहुंची वहां पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष को जल अर्पित किया,  भागवत कथा  सात दिन तक चलेगी।  भागवत कथा वाचक पंडित बिनोद जोशी ने कहा  अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि पूरी भागवत का पाठ कर सकें और आप करना चाहते हैं। परेशान मत होइये ये चार ऐसे श्लोक हैं जिनमें संपूर्ण भागवत-तत्व का उपदेश समाहित है। यही मूल चतु:श्लोकी भागवत है। पुराणों के मुताबिक, ब्रह्माजी द्वारा भगवान नारायण की स्तुति किए जाने पर प्रभु ने उन्हें सम्पूर्ण भागवत-तत्त्व का उपदेश केवल चार श्लोकों में दिया इन्ही    चार श्लोको  का पाठ से पूरी भागवत पाठ का फल प्राप्त किया जा सकता है। भागवत करा रहे बनकोटी परिवार ने सभी लोगो से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक लोग   इस भागवत कथा मे सामिल होकर भागवत का फल प्राप्त करे।इस मौके पर  गोकुल सिंह बनकोटी ,दरबान सिंह गोविंद सिंह,गोविंद सिंह बनकोटी ,देवेंद्र बनकोटी, आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News