FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

कोरोना पाजीटिव नगर पंचायत अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्म ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, सितारगंज उपमंडल में कोरोना ने ली पहली जान

कोरोना पाजीटिव नगर पंचायत अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्म ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, सितारगंज उपमंडल में कोरोना ने ली पहली जान

ब्रेकिंग न्यूज़ सितारगंज उधम सिंह नगर

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक भारद्वाज

 

सितारगंज। नगर पंचायत शक्तिफार्म के अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्म का जिला चिकित्सालय रूद्रपुर में निधन हो गया है। कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद उनकी सीएचसीह सितागंज में भर्ती कराया गया था जहां से उनको कल ही जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया था। आज अब से कुछ देर पहले उनका निधन हो गया। वे अपने बेटे पत्नी व दो बेटियां छोड़ गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की तबीयत खराब थी। इस पर बुधवार को उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। जांच में वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन की खबर से शक्तिफार्म नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सितारगंज उपमंडल में किसी कोरोना संक्रमित की यह पहली मौत है।

Share This News