कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद अस्पताल अनिश्चित काल के लिए बंद।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क….
बेरीनाग क्षेत्र में लगातार कोरोना पोजिटिव आने से लोगो मे दहशत है अस्पताल में एक गर्भवती महिला समेत दो महिला व दो पूरूष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन ने गर्भवती महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा है तीनो को कोविड केयर सेंटर चौकोडी भेज दिया गया है और बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ को बंद कर दिया गया है । अस्पताल की आपातकालीन सेवा खुली रहेगी। डा0 सिदार्थ पाटनी ने बताया अगले आदेशो तक अस्पताल बंद रहेगा । डा0 पाटनी ने लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक रहने और मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करन की अपील की है ।


