गंगोलीहाट और गणाई गंगोली कोरोना संक्रमित क्षेत्र के लाेग घूम रहे बेरीनाग मे
गणाई गंगोली कोरोना संक्रमित क्षेत्र के लाेग घूम रहे बेरीनाग मे
——————————-

बेरीनाग : गंगोलीहाट और गणाई गंगोली में भी कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने एक हफ्ते के लिए बाजार को बंद करने के निर्देश दिए ।
यहां माइक्रोकंटेंमेंट जोन घोषित क्षेत्र गंगोलीहाट ,गणाई गंगोली के लोग बेरीनाग नगर में खरीददारी वह बाजार में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो लोगों में चर्चा बनी हुई है। अगर माइक्रोकंटेंमेंट जोन के लोग बेरीनाग में भी दिखाई दे रही है । बेरीनाग को भी संक्रमण में आने का खतरा बना हुआ है। वही नगर के लोगों द्वारा प्रशासन से माइक्रोकंटेंमेंट जोन के लोगों का इस तरह से नगर में खरीददारी वह टहने में रोक लगाने को कहा गया।
वही बेरीनाग एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा माइक्रोकंटेंमेंट जोन के लोगों ने ऐसा नहीं करना चाहिए ,अगर इस तरह से मिलने पर उनके उपर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

